फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेडनिसोलोन आई ड्रॉप का सैंपल फेल, इस्तेमाल पर लगी रोक, सभी जिलों से वापस मंगाई गई दवा

Sat, 18 May 2024 03:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश में प्रेडनिसोलोन आई ड्रॉप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस आई ड्रॉप का सैंपल जांच में फेल हो गया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने सभी जिलों से दवा वापस मंगा ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटीबॉयोटिक और हार्ट-बीपी की दवाओं के बाद अब प्रेडनिसोलोन सोडियम फास्फेट आई ड्रॉप का सैंपल जांच में अधोमानक पाया गया है। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने प्रदेश के सभी जिलों के ड्रग वेयर हाउस को पत्र भेजकर इस आई ड्रॉप का वितरण तत्काल बंद कराने और बचे वॉयल को वापस भेजने का आदेश दिया है। यह दवा आंखों में सूजन, लाली या खुजली होने पर दी जाती है।

विज्ञापन


कॉरपोरेशन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, आगरा के जेपी ड्रग्स फार्मा कंपनी की ओर से निर्मित आई ड्रॉप प्रेडनिसोलोन सोडियम फास्फेट 1.0, 5 एमएल वायल बैच नंबर जेडीएलआई-595 जांच में अधोमानक पाया गया। यह बैच सितंबर 2023 में जारी हुआ था और इसकी एक्सपायरी अगस्त 2025 में है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अधोमानक मिले आई ड्रॉप के इस्तेमाल से आंखों पर दुष्प्रभाव की आशंका नहीं है, पर कंपनी के दावे के अनुसार इसका असर कम होगा। इसलिए कॉरपोरेशन ने इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली से लौटाए गए 100 वॉयल
बरेली के जिला अस्पताल में इसके 100 वॉयल आए थे। गनीमत रही कि इनमें से एक भी मरीजों को नहीं दिए गए थे। सैंपल फेल होने की जानकारी के बाद सभी 100 वॉयल ड्रग वेयरहाउस को लौटा दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें