फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकवाणी केंद्र बर्खास्त, सिक्योरिटी जब्त

Tue, 12 May 2015 01:51 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम के अभियान ‘से नो टू करप्शन’ में जिला प्रशासन ने पहली कार्रवाई करते हुए मीरगंज तहसील के आमोर गांव के लोकवाणी प्रभारी के अनुबंध को निरस्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी है। यहां के लोकवाणी केंद्र प्रभारी पर प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर 100 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा थी। जांच के दौरान इस आरोप को केंद्र प्रभारी ने खुद स्वीकार कर लिया था। कुछ और इस तरह के मामलों में भी जांच की जा रही है, जबकि कई मामलों में अधिकारियों व कर्मचारियों को आरोपों से बरी कर दिया था।
विज्ञापन

डीएम गौरव दयाल ने दो महीने पहले ‘से नो टू करप्शन’ के तहत पड़ताल कराई थी। यह पड़ताल जिले के दो दर्जन विभागों के कामों की हो रही है। जिसमें 56 मामले भ्रष्टाचार के पाए गए और उनकी जांच कराई गई। उनमें से एक की पुष्टि होने पर आज कार्रवाई की गई है।
उसी के आधार पर अनुबंध निरस्त कर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। सिक्योरिटी के 10 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं। कुछ और मामलों में भी कार्रवाई विचाराधीन है। पूर्व में जिन अधिकारियों को क्लीन चिट दी गई है, उनके मामलों का भी फिर से परीक्षण होगा। एनआईसी के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन 50 मामलों की रेंडम चेकिंग हो रही है, जिसमें पूरी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें