फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना : लक्ष्य तय नहीं... 34,493 आवेदन आए, स्थलीय सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना में लक्ष्य तय नहीं हुआ है। आवेदन का सिलसिला जारी है। जिले में अब तक 34,493 आवेदन आ चुके हैं लेकिन अभी लक्ष्य तय नहीं हो सके है। आवेदन 31 मार्च तक होंगे। सबसे अधिक 3728 आवेदन नवाबगंज विकास खंड से आए हैं। सबसे कम 885 आवेदन क्यारा विकास खंड के हैं। आवेदनों की जांच सर्वेक्षणकर्ता कर रहे हैं।
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद से 2820, बहेड़ी से 1927, भदपुरा से 2639, भोजीपुरा से 1932, भुता से 3277, बिथरी चैनपुर से 1297, फरीदपुर से 2208, फतेहगंज पश्चिमी 1960, मझगवां 2196, मीरगंज से 1836, रामनगर से 3581, रिछा से 1925 और शाहगढ़ से 2432 आवेदन आए हैं। जिला विकास अधिकारी डीके यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर पात्रता का सत्यापन ग्राम स्तर पर किया जा रहा है। सत्यापन रिपोर्ट की क्रॉस चेकिंग होगी। पात्रता पाए जाने पर प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें