बरेली। बनारस से बरेली के बीच चलने वाली 04235 बनारस-बरेली एक्सप्रेस इंजन फेल होने से पौन घंटे से ज्यादा समय तक कैंट और बरेली जंक्शन के बीच आउटर पर खड़ी रही। इससे यात्री परेशान रहे। बाद में तकनीशियनों ने फॉल्ट ठीक कर ट्रेन को बरेली जंक्शन पर पहुंचाया।
बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया बनारस-बरेली ट्रेन बरेली जंक्शन पर 11:55 बजे पहुंचती है। शनिवार को जंक्शन पहुंचने से पहले ही आउटर पर इंजन फेल हो गया। ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इस पर जंक्शन से तकनीशियनों की टीम मौके पर भेजी गई। तकनीशियनों ने फॉल्ट दूर कर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन 50 मिनट देरी से 12: 45 बजे जंक्शन पहुंची।