फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के बदले बेटे को लाए इंस्पेक्टर तो भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिजली चोरी के एक मामले में आरोपी के न मिलने पर बिसौली इंस्पेक्टर उसके बेटे को पूछताछ के लिए थाने ले आए तो विधायक आशुतोष मौर्य भड़क गए। फोन पर उन्होंने इंस्पेक्टर से नाबालिग बच्चे को छोड़ने को कहा। इंस्पेक्टर बोले कि पुलिस को अपना काम करने दें।
विज्ञापन

बुधवार को बिसौली पुलिस ने बिजली चोरी के मामले में एक लड़के को थाने में लाकर बैठा लिया जबकि वह मामला उसके पिता के खिलाफ दर्ज था। उसमें वारंट जारी हो चुका था। इस पर लड़के के परिवार वाले बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्य के पास पहुंचे। विधायक ने बिसौली इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह को फोन किया। विधायक ने कहा कि जो लड़का कोतवाली लाया गया है, वह नाबालिग है। पकड़ना है तो उसके पिता को पकड़ो। उस लड़के को छोड़ दो। इससे दोनों की मोबाइल पर ही गर्मागर्मी हो गई। इंस्पेक्टर ने बोल दिया कि आप हमेशा अपराधियों की मदद करते हैं। पुलिस को अपना काम नहीं करने दे रहे। बाद में विधायक ने पुलिस अधिकारियों को फोन करके इंस्पेक्टर की शिकायत की। अधिकारियों ने भी इंस्पेक्टर को जन प्रतिनिधियों से ठीक से बात करने को कहा है।
-
मेरी किसी से गर्मागर्मी नहीं हुई। पुलिस ने नाबालिग लड़का पकड़ा था। उसके खिलाफ कोई मामला भी दर्ज नहीं था। इसलिए मैंने अपनी बात रखी थी। इंस्पेक्टर इसे अन्यथा ले गए। कोई खास बात नहीं थी।
विज्ञापन

- आशुतोष मौर्य, सपा विधायक बिसौली
-
हम एक वारंट के मामले में आरोपी के बेटे को बुलाकर थाने लाए थे। उसके जरिये उसके पिता को बुलाकर कोर्ट में पेश करना चाहते थे। उसे बाद में हमने खुद ही जाने दिया। जनप्रतिनिधि का फोन इसी बारे में आया था। तब उनसे आग्रह किया था कि पुलिस को उसका सामान्य काम करने दें। हमारी उनसे बात होती रहती है।
विज्ञापन

- ऋषिपाल सिंह, इंस्पेक्टर बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें