अनैतिक गतिविधियों की मिल रही थी शिकायत
इधर, शिकायत मिल रही थी कि पुलिस के बंद कराने के बाद भी स्पा सेंटर को अक्सर खोला जा रहा है। यहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने व ग्राहकों के आने की शिकायत थी। बुधवार को कर्मचारीनगर चौकी पुलिस ने सेंटर पर दोबारा छापा मारा, लेकिन यहां कुछ गड़बड़ नहीं मिला। स्पा सेंटर स्टाफ के लड़के-लड़कियां ही थे, जिन्हें बाहर निकालकर पुलिस ने सेंटर को फिलहाल बंद करा दिया। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर में खलबली रही।
सूत्रों के मुताबिक स्पा सेंटर के पास एक कैफे भी चल रहा है। इसमें प्रेमी जोड़े आते हैं और कैफे में बने केबिन में समय गुजारते हैं। जिस भवन में स्पा सेंटर चल रहा है, उसके मालिक दिल्ली एनसीआर में रहते हैं। उन्होंने इसे किराये पर दे रखा है।