फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Murder: बरेली जेल में बंद अशरफ से राज उगलवाने की तैयारी, पुलिस ने इस मामले में बनाया आरोपी

Sat, 11 Mar 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस सोमवार को अशरफ को कोर्ट में तलब कराने के लिए आवेदन करेगी। साथ ही उसे रिमांड पर लेने की भी तैयारी है। नामजद आरोपियों में अशरफ का साला सद्दाम और लल्ला गद्दी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
बरेली जेल में बंद है अशरफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिला जेल (सेंटल जेल-2) में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ उर्फ खालिद अजीम को कोर्ट में तलब कराने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। जेल में बिना पर्ची के गुर्गों से मुलाकात के मामले में बिथरी थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने अशरफ को नामजद आरोपी बना दिया है। पुलिस अब अशरफ से ही सभी राज उगलवाना चाहती है। इससे प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड की परतें खुलने में भी मदद मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पुलिस सोमवार को अशरफ को कोर्ट में तलब कराने के लिए आवेदन करेगी। साथ ही उसे रिमांड पर लेने की भी तैयारी है। नामजद आरोपियों में अशरफ का साला सद्दाम और लल्ला गद्दी फरार हैं। सद्दाम जिस मकान में किराये पर रहता था, उसे पुलिस ने सील कर दिया है।  विवेचक आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस सोमवार को आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कराने के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

जेल प्रकरण में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार 

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अशरफ जेल में रहते हुए बरेली में नेटवर्क तैयार कर लिया था। उसका साला सद्दाम यहां रहकर पूरा नेटवर्क चला रहा था। जेल में अशरफ को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। बिना पर्जी उससे गुर्गों की मुलाकात कराई जा रही थी। इस मामले में सिपाही शिवहरि अवस्थी, जेल में सब्जी मुहैया कराने वाला दयाराम उर्फ नन्हे, राशिद और फुरकान को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसी मकान में किराये पर रहता था सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

सद्दाम का ठिकाना किया सील 

जेल में बंद अशरफ और फरार सद्दाम के मामले में दर्ज मुकदमे और अन्य आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शुक्रवार को खुशबू एन्क्लेव के उस मकान को सील कर दिया, जिसमें सद्दाम वर्षों से रह रहा था। घर की तलाशी के साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। सील लगाकर बाकायदा लोगों को बता दिया गया कि मकान में कोई भी गतिविधि गैरकानूनी होगी।

Umesh Pal Hatyakand: रसूख और रिश्वत के दम पर चलता है बाहुबलियों का सिक्का, जेल में अशरफ के लिए ताक पर रखे नियम


 
विज्ञापन

अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सद्दाम और उसके गुर्गों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। गली व कॉलोनी के संबंधित रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की पुरानी फुटेज का डीवीआर से रिकॉर्ड लिया गया। पुलिस को इससे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों के घर दबिश भी दी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें