फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं के फौजी के बेटे गौरव ने किया टॉप

Wed, 18 Mar 2015 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा भर्ती परीक्षा 2011 में बदायूं के थाना मूसाझाग मैरी गांव के फौजी हरेंद्र पाल सिंह का बेटा गौरव सिंह टॉपर रहा है। फौजी का परिवार इन दिनों बदायूं रोड पर अनुपम नगर में रहता है। गौरव की कामयाबी से उसके दोस्त और परिवार के लोगों में बेहद खुशी है।
विज्ञापन

गौरव का कहना है कि बचपन से ही वर्दी पहनकर लोगों की सेवा करना उसका मकसद था। दरोगा की सीधी भर्ती के लिए उसने बहुत मेहनत की थी। शारीरिक परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा के लिए उसने दो महीने को मोबाइल बंद कर दिया था। दोस्तों से भी नाता नहीं रहा था। टीवी देखता ही नहीं था। सिर्फ एक ही मकसद था कि परीक्षा पास करनी है। पिता जी के साथ मां सरोज देवी ने भी उसका साथ दिया। परीक्षा में पास हुए 3,801 आवेदकों में वह 376.6667 अंक पाकर टॉपर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने का इरादा है। गौरव के मुताबिक कोई भी व्यक्ति लक्ष्य तय करके काम करे तो सफलता आसानी से मिल जाती है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें