एक माह बाद भी सफलता न मिलने पर छह अगस्त को एसएसपी ने तीन स्केच जारी किए। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से बातचीत और पुलिस जांच के इनपुट पर स्केच तैयार कराए गए। इसके बाद पुलिस की जांच के साथ पूरे क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
सनकी शख्स की हो चुकी है पहचान
सूत्रों के मुताबिक, अब तक जो इनपुट मिले हैं, उससे पता चलता है कि ये वारदात किसी एक सनकी की करतूत हैं। दावा है कि सनकी शख्स की पहचान और नाम भी पुलिस के हाथ लग गए हैं। पुलिस जल्द ही महिलाओं की हत्या का खुलासा कर सकती है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि स्केच जारी होने के बाद पुलिस को महिलाओं की हत्या के मामले में नए इनपुट मिले हैं। कुछ संदिग्धों के बारे में पता लगा है, उनकी तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे कोई सनकी है या पेशेवर कातिल, जल्द ही सही स्थिति साफ हो जाएगी।