फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिलीं 390 महिला सिपाही

Fri, 01 Jul 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
सलामी परेड में शा‌म‌िल ‌स‌िपाही
विज्ञापन
पुलिस लाइंस के रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में छह महीने की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद 390 महिला सिपाही पुलिस में शामिल हो गईं। आईजी विजय सिंह मीना ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। आईजी ने कहा कि बहुत कम समय में महिला सिपाहियों ने अच्छी ट्रेनिंग ली है। मैं सभी से उम्मीद करता हूं कि  जनता की छवि सुधारने के दिशा में वह काम करेंगी। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए आए दिन नई चुनौती आ रही हैं। उनका समाधान करने के लिए भी हमेशा तैयार रहना है। हालांकि मैं जानता हूं कि नए सिपाही अच्छी एजूकेशन लेकर आ रहे हैं। आपके बीच एमबीए और एमसीए पास भी होंगे। पुलिस में भी कंप्यूटर का दौर आ रहा है। उन्हें भी पुलिस विभाग में अपनी प्रतिभा को दिखाना होगा। आईजी ने महिला सिपाहियों से ईमानदारी और निष्पक्षता से काम करके आगे बढ़ने को कहा। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे पासिंग आउट परेड की शुरुआत हुई। सबसे पहले एसएसपी आरके भारद्वाज ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्य अतिथि आईजी ने परेड की सलामी ली। इसके बाद मार्च पास्ट हुआ। आईजी ने ही महिला सिपाहियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी क्राइम विजय गौतम, एसपी देहात यमुना प्रसाद, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ द्वितीय स्नेहलता आदि आरआई ओमपाल सिंह पीटीआई रविंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। 
रूबी रहीं सर्वांग सर्वोत्तम 
ट्रेनिंग के आईं 28 जिलों की महिला सिपाहियों में रूबी भदौरिया ने सभी वर्गों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके लिए आईजी ने उसे सर्वांग ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न वर्गों में अच्छा प्रर्दशन करने वाली महिला सिपाही शीतल, प्रीति, संगीता, ब्रजवाला, श्वेता सिंह, कल्पना शर्मा, शिखा सिंह, संगीता, विशाखा,  पूर्णिमा, रुचेता चौहान, प्रीति विधूड़ी, स्वेता मिश्रा, आकांक्षा को सम्मानित किया। 
विज्ञापन

     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें