फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली विस्फोट कांड: पुलिस ने दो इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार, पांच पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल

Wed, 09 Oct 2024 08:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के गांव कल्याणपुर में हुए विस्फोट के मामले में दो इनामी आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सात आरोपी नामजद थे। अब सभी आरोपी जेल पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
थाने में खड़े दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में दो अक्तूबर को हुए विस्फोट के मामले में दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक तमंचा, कुछ मात्रा में देसी आतिशबाजी भी पुलिस ने बरामद की है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को कल्याणपुर गांव निवासी रहमान शाह के घर आतिशबाजी बनाने का काम चोरी छिपे किया जा रहा था। शाम को वहां जोरदार धमाका हो गया था। इससे रहमान शाह के घर समेत पांच घर जमींदोज हो गए थे। इस घटना में पांच महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था।

इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि दो अन्य अदनान, वाहिद को पुलिस तलाश रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव नामदार गंज के इलाके में हैं। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार आदि ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी नामजद आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद को पनाह देने में तबाह हुआ परिवार
रहमान शाह के पास मामूली जमीन है। उसने आतिशबाज दामाद नासिर के परिवार को पनाह दी, जिसके चक्कर में उसके परिवार को बड़ा झटका लगा है। रहमान शाह का घर नष्ट हो गया। रहमान की पुत्रवधू, दो पोते और बेटी की मौत हो गई। बेटी की देवरानी-जेठानी भी मर गईं। रहमान खुद व उसके दामाद जेल पहुंच गए। उसके बेटे वाहिद को भी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें