टार्जन इनकी सप्लाई बहेड़ी में कुछ दिन बाद कर देता। चारों आरोपियों को थाने लाकर रिकॉर्ड खंगाला गया तो सुरजीत सिंह पर इससे पहले पुलभट्टा थाने में आर्म्स एक्ट का मुकदमा मिला। नदीम उर्फ टार्जन पर नवाबगंज में दो, इज्जतनगर में एक व बहेड़ी में दो मुकदमे दर्ज मिले। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर इन्हें जेल भेज दिया।
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर उनके धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली गई है। ग्राहकों के बारे में भी पूछताछ की है, पुलिस आगे भी ऐसी कार्रवाई करेगी।