फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस ने चीनी मांझा बेचने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक कारीगर भी पकड़ा

Tue, 27 Jan 2026 06:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने चीनी मांझा बेचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक कारीगर को भी पकड़ा है, जो शीशे का इस्तेमाल कर मांझा बनाता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में किला थाना पुलिस ने चाइनीज मांझा के चार सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी चाइनीज मांझा बेचकर मुनाफा कमाते थे। किला थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। किला थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मन्नी कॉलोनी के पास से चार लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से एक प्लास्टिक का कट्टा मिला जिसकी तलाशी लेने पर चार चाइनीज मांझे की चरखी बरामद हुई।

विज्ञापन


पूछताछ में चारों ने अपने नाम किला क्षेत्र के बाकरगंज निवासी अब्दुल रजा, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद अजीम और उवैश खां बताए। चारों ने बताया कि वह बाहर से खरीदकर चाइनीज मांझा लाते हैं और ऊंचे दाम पर बेचते हैं। इससे यह मांझा बेचने पर मोटा मुनाफा होता है। किला थाने में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

शीशे के लेप का इस्तेमाल कर मांझा बनाते पकड़ा कारीगर
किला पुलिस ने एक ऐसे कारीगर को भी गिरफ्तार किया जो मांझे को धार देने के लिए शीशे के चूरे का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने किला छावनी में स्थित गीता देवी की बगिया में छापा मारकर एक मांझा कारीगर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम छीपीटोला निवासी मुशाहिद बताया। मुशाहिद के पास से आठ चरखी बरामद हुईं। 
विज्ञापन


किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि मुशाहिद के पास से शीशे का पाउडर भी मिला। मुशाहिद ने बताया कि उसे पता है यह पाउडर प्रतिबंधित है, फिर भी इसका लेप बनाकर धागे पर चढ़ाता है। यह मांझा साधारण मांझे से अधिक दाम पर बिकता है। किला थाने में मुशाहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें