फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला के कान से कुंडल नोंचने का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी पुलिस की गोली

Tue, 27 Jan 2026 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के दौरान के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने स्कूटी सवार महिला के कान से कुंडल नोंचे थे। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी अंकित - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली थाना की पुलिस टीम ने कैंट क्षेत्र के बालाजी धाम गौशाला वाली गली निवासी दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अंकित ने 19 जनवरी को अयूब खां चौराहे पर स्कूटी सवार महिला के कान का कुंडल झपटा था। सोमवार को चौपुला चौराहे के पास पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जाते अंकित को रोका तो वह रेलवे कॉलोनी में घुस गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी। 

घायल अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकित के के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, कान का एक कुंडल, दूसरा कुंडल बेचकर बिक्री के रखे 5570 रुपये, घटना में इस्तेमाल बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें