फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएम मोदी ने आंवला स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यों का किया वर्चअली शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंवला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। सांसद ने बताया कि 11 करोड़ रुपये की लागत से आंवला रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सांसद व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंवला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि 11 करोड़ रुपये की लागत से आंवला रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। योजना के तहत फुटओवर ब्रिज, स्वचालित सीढ़ियां, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज सहित कई कार्य कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 साल पहले रेलवे का सफर काफी दुश्वारियों भरा था। तमाम सुविधाएं भी नहीं थी। रेलवे के खुले फाटक थे। सांसद ने कहा कि हमारे क्षेत्रवासी आंवला रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज की मांग करते थे। 2014 का भारत गांवों से शहर की ओर पलायन करने वाला था। पहले की सरकारें घोटालों के लिए जानी जातीं थी।

सांसद ने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में रेलवे में अमूलचूक परिवर्तन हुआ है। नई रेलगाड़ियां चलाने के साथ रेल लाइन का विस्तार भी किया गया है। क्योंकि अब नए भारत का निर्माण हो रहा है और अभूतपूर्व स्पीड से विकास कार्यो को अंजाम दिया जा रहा है। हमारे देश की अधिकांश आबादी रेलवे का सफर करती है। यह हमारे देश की सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था है। 
विज्ञापन


Pilibhit News: पीएम मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद वरुण गांधी, तारीफ कर जताया आभार
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना के साथ किया। यहां पर पिछले दिनो रेलवे की ओर से स्कूलों में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम गोविंद मौर्य, रेलवे बोर्ड सदस्य सुनील श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह व रेलवे की ओर से एडीआरएम राकेश सिंह व डीईएन हरपाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें