फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दीपक को खोजने के लिए सुप्रीम कोर्ट से गुहार न्यायालय ने विदेश मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर ब्लैक सी (काला सागर) में ड्रोन हमले के बाद लापता सीमैन दीपक कुमार गुप्ता को खोजने के लिए परिजन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहन ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल कर लापता भारतीय नाविक का पता लगाने और भारतीय दूतावासों से समन्वय कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन

दीपक के बड़े भाई संदीप कुमार गुप्ता ने याचिका दायर कर विदेश मंत्रालय को यूक्रेन और रोमानिया स्थित भारतीय दूतावासों के माध्यम से खोज और बचाव अभियान में समन्वय के निर्देश देने की मांग की थी। याचिका में कहा कि परिवार ने 26 जुलाई से 30 जुलाई तक विदेश मंत्रालय और दोनों देशाें में भारतीय दूतावासों को पत्र भेजे, पर स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
22 वर्षीय दीपक कुमार गुप्ता 25 जुलाई को यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के निकट भारतीय क्रू सदस्यों वाले व्यापारिक जहाज एमवी एजीएन रैग्नार पर ड्रोन हमले के बाद से लापता हैं। मूल रूप से बिहार के सिवान के रहने वाले दीपक के परिजन कई वर्षों से बरेली के भरतौल गांव में रहते हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम हस्तक्षेप के बाद जल्द सूचना मिलने की उम्मीद
दीपक के पिता उद्धव शाह के मुताबिक जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि, विदेश मंत्रालय और दूतावासों से कोई जानकारी नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब राजनयिक स्तर पर प्रयास तेज होंगे और बेटे के बारे में जल्द कोई जानकारी मिलेगी। कहा कि एक विदेशी मीडिया में बेटे और उसके साथी के सुरक्षित होने की खबर ही उम्मीद की वजह है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें