बरेली। बरेली कॉलेज ने एलएलबी पाठ्यक्रम की दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही विभिन्न परास्नातक डिग्री कोर्स की मेरिट सूचियां भी जारी की गई हैं। प्रवेश के लिए काउंसलिंग पांच अगस्त से शुरू होगी।
कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। एलएलबी के अलावा जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, राजनीति शास्त्र, एमकॉम और रसायन विज्ञान की दूसरी व तीसरी मेरिट सूचियां जारी हुई हैं। अभ्यर्थी इन सूचियों को कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं। मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एलएलबी की फीस जमा करने पर अतिरिक्त शुल्क लग रहा है। यह शुल्क 80 रुपये या उससे अधिक हो सकता है।
प्रो. वंदना शर्मा के अनुसार, अब तक 102 में से 99 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर दी है। यूपीआई के माध्यम से फीस जमा करने पर 0.42 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज लग रहा है। क्रेडिट कार्ड या अन्य कार्ड से भुगतान पर भी शुल्क बढ़ सकता है। यह अतिरिक्त शुल्क प्रवेशार्थियों पर 80 रुपये या उससे अधिक हो सकता है।
श्रेणी मेरिट इंडेक्स एलएलबी
ओपन 182-181
ओपन महिला 176-130
ओपन ओबीसी 180-135
ओबीसी महिला 126-109
एससी ओपन 180-130
एससी महिला 126-82
एसटी सभी
ईडब्ल्यूएस 175-90