फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे प्लॉट में मिला पेट्रोल पंप के सेल्समैन का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 06 Aug 2024 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बीसलपुर-बरेली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन का शव मंगलवार सुबह गांव कंजा के समीप प्लॉट में मिला। परिजनों के मुताबिक उसके नाक-मुंह से खून बह रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। इससे हत्या की आशंका जताई। 
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सेल्समैन जितेंद्र सिंह का शव मंगलवार सुबह गांव कंजा के समीप सड़क किनारे प्लाट में मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की जताई। मैनेजर व सेल्समैन सोमवार शाम पेट्रोल पंप से घर के लिए साथ निकले थे। दोनों ने रास्ते में शराब पी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव कुआंडांडा निवासी जितेंद्र सिंह (26) बीसलपुर के गांव मोहम्मदपुर भजा के पास पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। वह सोमवार सुबह 10:00 बजे ड्यूटी पर गया था। इसके बाद वापस नहीं आया। उसके पिता वीरेश सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कॉल करके बात की तो पता लगा कि वह शाम छह बजे ड्यूटी करके मैनेजर के साथ घर को निकल गया है। 

मैनेजर ने स्विच ऑफ किया फोन 
जब मैनेजर से बात की तो उसने बताया कि वह अठायन शराब भट्टी पर शराब पीने लगा था। वहां पर रात 10:00 छोड़कर घर चला आया हूं। मैनेजर से ज्यादा जानकारी करनी चाहिए तो उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। रात 12 बजे चौकी इंचार्ज कुआंडांडा को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बीसलपुर-फरीदपुर मार्ग पर ग्राम कंजा के पास सड़क किनारे प्लाट में शव देखा। मृतक के पिता ने बताया कि जितेंद्र के नाक-मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अभी किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी है। जितेंद्र शादीशुदा था। एक साल का बेटा भी है। 

भुता थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि परिजनों ने किसी के विरुद्ध अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें