नए फास्टैग में 500 रुपये तक हो खर्च
पेटीएम फास्टैग के निष्क्रिय होने के बाद नए फास्टैग लेने के लिए वाहन स्वामियों को 500 रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। बैंक से मिलने वाले इन फास्टैग में 150 से 200 रुपये तक न्यूनतम बैलेंस, 200 रुपये तक धरोहर धनराशि का भुगतान करना पड़ रहा है।
पेटीएम फास्टैग यूजर्स अब तेजी से अपने अकाउंट को बंद कर दूसरे विकल्पों पर शिफ्ट हो रहे हैं। पेटीएम के एप पर फास्टैग क्लोज का विकल्प दिख रहा है। इसमें जिन वाहनों के फास्टैग पेटीएम से लिंक हैं, उसे लॉगिन कर इसे बंद कराया जा सकता और अपनी धरोहर धनराशि को वापस ली जा सकती है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने बताया कि 15 मार्च के बाद से टोल प्लाजा पर दूसरे बैंकों के फास्टैग की व्यवस्था करा दी गई है। कई वाहन अब भी पेटीएम वाले फास्टैग से पहुंच रहे हैं और वहां उन्हें दिक्कत हो रही है। मगर, बेहद ही कम समय में उन्हें नया फास्टैग मुहैया करा दिया जा रहा है।