फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आग लगने की अफवाह से पंजाब मेल एक्सप्रेस में मची भगदड़, 20 यात्री घायल, छह गंभीर

Sun, 11 Aug 2024 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: रविवार सुबह मीरानपुर कटरा और बिलपुर के बीच पंजाब मेल एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई, जिससे यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इससे 20 यात्री घायल हो गए। 
विज्ञापन
घायल यात्री को लेकर लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा से अमृतसर जाने वाली 13006 पंजाब मेल एक्सप्रेस के जनरल कोच में अग्निशमन यंत्र के गिरने पर निकले पाउडर से आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। कटरा-बिलपुर के बीच दहशत में आए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। जल्दबाजी में नीचे कूदने से करीब 20 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी समेत छह यात्रियों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रविवार की सुबह 8:40 बजे बरेली जिले के बिलपुर के आगे बहगुल नदी पर पंजाब मेल की पीछे से तीसरी बोगी (जनरल) में आग लगने की अफवाह पर यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। गाड़ी की आधी बोगी नदी के पुल पर और आधी बाहर थी। गाड़ी के रुकते ही यात्रियों ने नीचे कूदना शुरू कर दिया। आग की दहशत से भगदड़ में कुछ देर में जनरल समेत अन्य बोगियां खाली हो गईं। यात्री दहशत में आ गए। 

 

Trending Videos

20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन 
चालक और गार्ड ने बोगी को चेक किया। जांच में ठीक मिलने पर घायलों को महिला व गार्ड की बोगी में सवार कराकर 20 मिनट के बाद ट्रेन को रवाना किया। सुबह 10:10 बजे ट्रेन को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गाड़ी को रोका गया। रेलवे के अधिकारियों, आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान करने के लिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद स्टेशन पर रुकी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया
हादसे में चंदौली जिले के सैयद रजा निवासी खलील अंसारी की पत्नी अख्तरी 50, उनकी बेटी अनवरी 26, अमेठी के अहरावल के शिव सहाय 42, गाजीपुर के थाना जंगीपुर के रजईपुर बिन्नी निवासी चंद्रपाल 32, झारखंड के मजदा के रन्नी लाल 50, उन्नाव जिले के बागरमऊ तलैया निवासी कुलदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें