फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की फसल बर्बाद

विज्ञापन
जलमग्न खेत।
विज्ञापन

खेतों में तैयार खड़ी फसल बिछी, कटाई-गहाई रुकी

बरेली। तेज हवा के साथ मंगलवार तड़के हुई बारिश किसानों के लिए आफत बन गई। बारिश से खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। धान की फसल पूरी तरह खेतों में बिछ गई है। भीगने से धान की कटाई-गहाई का काम भी रुक गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया। तड़के करीब चार बजे तेज हवा चलने लगी और फिर मूलधार बारिश शुरू हो गई। करीब छह बजे तक बारिश होती रही। बारिश से भीगी धान की पकी फसल तेज हवा से खेतों में बिछ गई। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भर गया है। इससे दाना काला हो जाएगा। फसल बर्बाद होने से किसान बेहद दुखी हैं।

बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान की सूचना किसान जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। फसल का बीमा कराने वाले किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। - धीरेंद्र सिंह चौधरी, जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें