फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रांजिट पास के बिना ओवरलोड ट्रक पकड़ा, लोकेटर कार से कूदकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर गलत साइड से रेत लेकर आ रहा था ट्रक, हिरासत में लिए गए चालक और हेल्पर
विज्ञापन

बरेली। नैनीताल हाईवे पर दोहना टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात खनन अधिकारी ने रेत से लदे ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। उसके पास अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास भी नहीं था। पीछा कर रहे लोकेटर को भी दबोच लिया। हालांकि, कार में बैठाकर थाने ले जाते वक्त वह रास्ते में ही कार से कूदकर भाग गया। ट्रक और लोकेटर की कार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। ट्रक के चालक और हेल्पर को भी थाने पर बैठाया गया है। खनन अधिकारी ने चालक, हेल्पर और लोकेटर के विरुद्ध भोजीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
खनन अधिकारी ट्रक को रोका तो साथ चल रहे कार सवार पर लोकेटर होने का संदेह हुआ। इस पर खनन अधिकारी ने उसका पीछा किया। इस पर कार सवार हाईवे छोड़कर पड़ाेस के गांव में घुस गया। इस पर खनन अधिकारी अपनी कार को दूर खड़ी कर वहीं उसका इंतजार करने लगे। आधे घंटे बाद लोकेटर गांव से निकलकर हाईवे पर आ रहा था। उसी दौरान खनन अधिकारी ने उसे भी दबोच लिया। अपनी कार में बैठाकर उसे थाने ले जा रहे थे तो वह जोर-जोर से रोने लगा। खनन अधिकारी मनीष कुमार ने लोकेटर की कार को अपने स्टाफ से थाने लाने के लिए बोल दिया था। इसी बीच खनन अधिकारी की कार की पिछली सीट पर बैठा लोकेटर कूदकर भाग गया।
विज्ञापन

ट्रक पर लदा है 600 क्विंटल रेता
खनन अधिकारी ने बताया कि ट्रक (यूपी 25 ईटी 8493) पर 35 घनमीटर (600 क्विंटल) रेत लदी है, जबकि नियमानुसार 22 चक्का ट्रक में 23 से 24 घनमीटर माल लोड करने की अनुमति है। लोकेटर की कार (यूपी 25 डीडब्ल्यू 1223) के दस्तावेजों से उसके नाम-पते की जानकारी की जा रही है। 15 फरवरी तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी में 37 वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। अन्य 54 वाहनों के स्वामियों से 20 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

दो मोबाइल जब्त कर पुलिस को दिए
खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लोकेटर और ट्रक चालक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। ये दोनों मोबाइल उन्होंने भोजीपुरा थाना पुलिस को दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन मोबाइल फोन में मौजूद व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड से उपखनिजों के अवैध परिवहन के गहरे राज भी खुल सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें