फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वायुसेना के वारंट अफसर से 6.50 लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के ससुरालियों के खिलाफ केस लड़ने के नाम पर ली गई रकम
विज्ञापन

बरेली। वायु सेना के वारंट अफसर से दो लोगों ने 6.50 लाख रुपये ठग लिए। लिखित समझौता करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। वायु सेना के अफसर से रकम उनकी बेटी और ससुरालीजनों से चल रहा मुकदमा लड़ने के नाम पर ली गई थी। इज्जतनगर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास नार्थ सिटी निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि वह भारतीय वायुसेना में वारंट अफसर के पद पर बरेली में तैनात है। उसकी बेटी का ससुरालीजनों से मुकदमा चल रहा है। उनके एक परिचित राकेश प्रजापति ने उनके लिए आशीष रॉयल पार्क निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार से 11 अक्तूबर 2024 को मिलवाया। अनिल ने कुछ शर्तों के साथ भरोसा दिया कि वह छह से आठ महीने में मुकदमा जितवाकर उनका पूरा खर्च दिलवा देंगे और ससुरालियों के खिलाफ मानहानी का मामला भी दर्ज करा देंगे।
विज्ञापन

अनिल ने अपनी फीस 6.50 लाख रुपये बताई। उन्होंने 4.70 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद वकील ने 1.60 लाख रुपये और लिए। वकील ने जब 11 माह तक अपना वकालतनामा नहीं लगाया तो उन्होंने राकेश को इस बारे में बताया। इसके बाद राकेश ने कहा कि वह उनके रुपये वापस दिला देगा। अनिल वकील नहीं बल्कि दलाल है। उन्होंने नवंबर 2025 में इज्जतनगर थाने में तहरीर दी तो अनिल ने अपना खर्च काटकर रुपये वापस करने का लिखित में समझौता किया।
विज्ञापन

इसके बाद अनिल बार-बार तारीख देता रहा। उनके रुपये अब तक वापस नहीं किए। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि रमेश प्रजापति और अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें