फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का वीडियो: गलत दिशा में दौड़ाई बाइक, ट्रैक्टर से टकराई... उड़े परखच्चे, उछलकर दूर जाकर गिरा युवक

Sun, 14 Apr 2024 02:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में शनिवार शाम को धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर शनिवार शाम को हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन
हादसे का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के मीरगंज क्षेत्र में शनिवार शाम को धनेटा-शीशगढ़ मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक उछलकर काफी दूर जाकर गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के गांव बसई निवासी लाखन गंगवार अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर घर वापस जा रहे थे। जब वह ट्रैक्टर लेकर अपने घर के पास पहुंचे, तभी शीशगढ़ की तरफ तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहा युवक ट्रैक्टर से टकरा गया। बाइक सवार रोवेश देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव नगला का निवासी है। वह गलत दिशा में बाइक लेकर आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार रोवेश गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। वे लोग अस्पताल पहुंच गये। पुलिस ने बाइक को दुनका पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें