फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूका बीच गुलजार... 1300 पर्यटकों ने किया दीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व का चूका बीच इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। पर्यटन सत्र के पहले दिन से मंगलवार तक 1300 से अधिक पर्यटक चूका बीच समेत टाइगर रिजर्व की हरीभरी वादियों का दीदार कर चुके हैं। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक आने वाले दिनों में चूका बीच पर ट्री हट की तरह ट्री कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व का छठा पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हुआ है। पहले दिन ही करीब 700 पर्यटक चूका बीच पहुंचे। हालांकि पहले दिन सभी पर्यटकों के लिए भ्रमण निशुल्क था। इसमें विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों का भी पर्यटकों से कोई शुल्क नहीं लिया गया था। इधर विभाग के मुताबिक पहले दिन को छोड़कर 16 नवंबर से 19 नवंबर के तक 600 से अधिक पर्यटक चूका बीच पहुंचे हैं। हालांकि चूका बीच में इस सत्र में कुछ नया नहीं है, लेकिन पर्यटकों के लिए बैंबो हट, वॉटर हट, अरण्य कुटी और थारू हटें खूब लुभा रहीं हैं। इन हटों की एडवांस बुकिंग भी चल रही है। पर्यटकों को टाइगर और शावकों समेत अन्य वन्यजीवों के भी खूब दीदार हो रहे हैं।
आने वाले दिनों में चमक उठेगा चूका बीच
टाइगर रिजर्व के चूका बीच को विकसित करने के लिए पांच करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चार दिन पहले वन निगम के एमडी राजीव गर्ग समेत अन्य अधिकारियों ने चूका बीच का निरीक्षण कर इसे विकसित करने को टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन अग्रवाल के साथ मंथन किया था। इसमें तय हुआ कि जल्द ही चूका बीच पर कार्य शुरू होने वाला है। चूका बीच में ट्री हट की तरह ही ट्री कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक पर्यटक सत्र दो पालियों में संचालित किया जा रहा है। चार दिन के भीतर करीब 600 से अधिक पर्यटक चूका बीच पहुंच चुके हैं। पहले दिन 700 पर्यटकों को ले जाया गया था। उस दिन टाइगर रिजर्व की सैर निशुल्क थी। -नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें