फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उद्योगाें के लिए मिले भूखंड, बांस-बेंत हस्तशिल्प ओडीओपी में शामिल करें’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडस्ट्रियल एस्टेट इंडस्ट्री एसोसिएशन ने नोडल अफसर नवनीत सहगल से मुलाकात कर कहा कि बरेली में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए नए भूखंडों का सृजन किया जाए। संगठन ने बांस-बेंत हस्तशिल्प को ‘एक जिला एक उत्पाद’ यानी ओडीओपी में शामिल किया जाए, क्योंकि बरेली में सिर्फ एक ही उत्पाद इस योजना में शामिल है।
विज्ञापन

एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सर्किट हाउस में जिला के नोडल अफसर नवनीत सहगल का स्वागत किया और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार भले ही औद्योगिकीकरण के लिए प्रयासरत है, लेकिन जिले में माहौल अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा निवेशक उद्योग लगाने चाहते हैं लेकिन उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसलिए उचित स्थान पर नए इंडस्ट्रियल एरिया विकसित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें