फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा करके लौट रहे व्यवसायी से सवा लाख की लूट

Fri, 12 Jun 2015 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बैनामा करके रजिस्ट्री दफ्तर से लौट रहे व्यवसायी को पल्सर सवार बदमाशों ने सरेशाम पोस्टमार्टम हाउस के पास सवा लाख रुपये लूट लिए। कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा था।
विज्ञापन

कंघी टोला निवासी कमाल आसिफ पतंग और मांझे के व्यापारी और प्रापर्टी डीलर हैं। बेनीपुर चौधरी में 66 गज के एक प्लाट का सौदा उन्होंने 1.36 लाख में चौपुला निवासी हरिओम से किया था। दस हजार रुपये एडवांस मिले। बृहस्पतिवार को बैनामा हुआ तो 1.26 लाख रुपये हरिओम ने उन्हें और दिये। रुपये थैली में रखकर कमाल ने अपनी स्पलेंडर बाइक के हैंडल में फंसाकर डिग्गी के ऊपर रख लिए और उन्हें पैरों से दबा लिया। वे पोस्टमार्टम हाउस होते हुए चौपुला की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से काली पल्सर आई। इस पर पीछे बैठे युवक ने तेज झपट्टा मारकर थैली उनके पैरों के नीचे से खींच ली और बाइक तेज गति से चौपुला की ओर बढ़ गई। चिल्लाते हुए कमाल ने इनका पीछा भी किया पर चौपुला के बाद में आंखों से ओझल हो गए। बुजुर्ग कमाल काफी देर तक सदमे में बैठे रहे। फिर सौ नंबर पर काल करके वारदात की सूचना दी। घंटे भर बाद सीओ मुकुल द्विवेदी और कोतवाल सुधीरपाल धामा मौके पर पहुंच गए। निरीक्षण करके अधिकारी लौट आए। साथ लाकर पीड़ित से बात की। पीड़ित कमाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। कमाल के मुताबिक वे बाइक का नंबर नहीं देख पाये। दोनों आरोपी 25 से 30 साल उम्र के होंगे। आगे वाला हेलमेट लगाए था। जबकि पीछे वाला सुरमई पेंट और काली सफेद छोटे चेक की शर्ट पहने था।

रजिस्ट्री दफ्तर से लगे थे पीछे
कमाल ने स्वीकार किया कि शायद लुटेरों को उनके पास थैली में रुपये होने की पूरी जानकारी थी। तभी उन्होंने एकांत जगह देखकर उन्हें ओवरटेक किया। संभव है कि वे रजिस्ट्री दफ्तर से ही स्थिति भांपकर उनके पीछे लगे हों। उन्होंने बताया कि नकदी के साथ ही बैनामा और कई महत्वपूर्ण कागजात भी थैली में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें