फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में भाजपाइयों ने संतोष के पुतले पर उतारा गुस्सा

Tue, 17 Jan 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
Only BJP fielded angry satisfaction on the mannequin in Nawabganj - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डॉ. एमपी आर्य को भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज भाजपाई केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और जिला अध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने अतुल शर्मा चौक पर प्रदर्शन किया और दोनों नेताओं का पुतला फूंका। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में भी नारेबाजी भी की गई। 
विज्ञापन

हालांकि डॉ. आर्य ने विरोध प्रदर्शन से खुद को अलग रखा था। उन्होंने कहा कि यह समर्थकों का आक्रोश था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को उन्होंने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। इसमें अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। समर्थक जो भी निर्णय लेंगे उसी के अनुसार कदम उठाया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व उनके भाई लेखराज गंगवार कर रहे थे। उधर भाजपा नेता भुजेन्द्र गंगवार ने भी अपने ससुर केसर सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध किया है लेकिन यह भी कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। वह भाजपा को ही चुनाव लड़ाएंगे लेकिन केसर सिंह को नहीं?
विज्ञापन

उधर, भाजपा से टिकट मिलने के बाद केसर सिंह गंगवार के समर्थकों ने जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें