अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण की तारीख अब 20 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा अप्रैल में होगी। पहले ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण की अंतिम तारीख पहले 15 मार्च थी।
रक्षा जनसंपर्क विभाग से जारी सूचना के मुताबिक भारतीय सेना में वर्ष 2023-24 की अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया के तहत 16 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। इसकी अंतिम तारीख 15 मार्च थी जो बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है। अप्रैल में प्रस्तावित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा।
H3N2 Influenza Virus: बरेली में इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट, ये लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
बता दें कि बरेली एआरओ के तहत बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर के अभ्यर्थी अब 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सेना की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं।