फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वाहन में लगी आग, होटल मालिक की मौत, पांच कारीगर झुलसे

Fri, 03 May 2019 12:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बिजली के तार की चपेट में आने से वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में बिजली के तार की चपेट में आने से एक होटल मालिक पिंटू की मौत हो गई और पांच कारीगरो के झुलसने की खबर है। सभी घायलों को आस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पिंटू होटल चलाने के साथ ही मेले में फूड कार्नर भी लगाता था।

विज्ञापन

बताया जा रहा है शाही के परचई गांव निवासी केंटर मालिक वीरेंद्र के साथ यही के कारीगरों को लेकर काशीपुर के चैती मेले से ये लोग शुक्रवार सुबह लौट रहे थे। वाहन में करीब पंद्रह कारीगर नीचे और ऊपर बैठे थे। आचानक शाही के आलमपुर गांव में नीचे लटके हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से इन्हे तेज करेंट लगा और वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए।

पिंटू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई तो वीरेंद्र समेत पांच कारीगर झुलस गए। पीड़ितों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पिंटू आशियाना पावर हाउस के पास रहने वाले हैं और चारबाग स्टेशन के पास उसका होटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें