बिजली के तार की चपेट में आने से वाहन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में बिजली के तार की चपेट में आने से एक होटल मालिक पिंटू की मौत हो गई और पांच कारीगरो के झुलसने की खबर है। सभी घायलों को आस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिंटू होटल चलाने के साथ ही मेले में फूड कार्नर भी लगाता था।
बताया जा रहा है शाही के परचई गांव निवासी केंटर मालिक वीरेंद्र के साथ यही के कारीगरों को लेकर काशीपुर के चैती मेले से ये लोग शुक्रवार सुबह लौट रहे थे। वाहन में करीब पंद्रह कारीगर नीचे और ऊपर बैठे थे। आचानक शाही के आलमपुर गांव में नीचे लटके हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से इन्हे तेज करेंट लगा और वाहन में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे लोग बुरी तरह झुलस गए।
पिंटू की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई तो वीरेंद्र समेत पांच कारीगर झुलस गए। पीड़ितों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पिंटू आशियाना पावर हाउस के पास रहने वाले हैं और चारबाग स्टेशन के पास उसका होटल है।