फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्याकांड: बरेली से पकड़ा गया आरोपी मौलाना, जांच के लिए लखनऊ ले गई एटीएस

Tue, 22 Oct 2019 02:23 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी हत्याकांड में शामिल मुजरिमों की धर-पकड़ के लिए एटीएस ने दिनरात एक कर दिया है। हत्यरोपियों के मददगारों की तलाश कर रही एटीएस ने सोमवार देर रात बरेली जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया। एटीएस प्रेमनगर थाने के शाहबाद मोहल्ले से आला हजरत दरगाह के नातखावह सैयद कैफी अली आजमी को पकड़कर ले गई।

विज्ञापन


कैफी यहां दरगाह आला हजरत के खादिम और नात गायक हैं। माना जा रहा है कि हत्यारोपी या तो दरगाह में आकर उनसे मिले थे या फिर उन्हें पुराने परिचय के आधार पर बाहर बुलाकर मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल सर्विलांस के आधार पर ही कारवाई की गई है।

हालांकि गिरफ्तार कैफी की मां और पड़ोसी मौलाना को बेगुनाह और बेहद शरीफ बता रहे हैं।  पुलिस या एटीएस ने भी कैफी को सीधे तौर पर दोषी नहीं माना है। आगे की जांच के लिए कैफी को लखनऊ ले जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें