फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौथे दिन जागे जिम्मेदार, शहर से उठा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहार पर तीन दिनों से कूड़े और गंदगी से बेजार शहर को चौथे दिन राहत मिली। शहर में अभियान चलाकर सड़कों बाजारों और गलियों को साफ किया गया। डलावघर और सड़कों के किनारे से कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मियों ने शुक्रवार को होली के बाद शनिवार और रविवार को भी छुट्टी मनाई। इस वजह से शहर के सभी वार्डों, बाजारों, सड़कों, गलियों व डलावघरों में कूड़े के ढेर लग गए थे। रविवार और सोमवार के अंक में अमर उजाला ने इसको प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार सुबह से ही निगम की टीम सड़कों पर उतरी। सभी 80 वार्डों में सफाई अभियान चलाया। एक दिन में 1300 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया गया। डलावघर भी साफ हो गए। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने कहा कि अब त्योहारों से पहले ही सफाई के लिए योजना बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें