फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को हर हर महादेव के जयकारों से गूंजी नाथनगरी

विज्ञापन
पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शिवालयों में लगीं भक्तों की लंबी लाइनें, कोविड प्रोटोकाल का नहीं हुआ पालन

बरेली। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर शिवमय में हो गया। लंबी लाइनों में ज्यादातर भक्त बिना मास्क लगाए एक-दूसरे से सटकर खड़े थे। मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद थी, लेकिन कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन पर वह खामोश रही। हालांकि कोरोना संकमण के खौफ से तमाम लोगों ने घरों पर ही पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सावन मास में सोमवार का विशेष महत्व होता है। पहले सोमवार को शिवालयों में पूरे दिन हर हर महादेव के जयकारे घूंजते रहे। तड़के से ही भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। कई भक्तों ने जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक भी किया। श्री त्रिबटीनाथ, धोपेश्वर नाथ, तपेश्वर नाथ, वनखंडी नाथ, अलखनाथ, मढ़ीनाथ आदि शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लगीं। अलखनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लग गए। मंदिर कमेटी ने स्टील की बैरिकेडिंग कराके भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की थी।
इसके अलावा जोगी नवादा स्थित वनखंडी नाथ, चौरासी घंटा मंदिर में भी पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर तक भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस बार सरकार ने कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा रखा है। लिहाजा सोमवार को कांवड़िए सड़कों पर नहीं दिखे।

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने मढ़ीनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

बरेली। नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने सादगी के साथ मढ़ीनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। सुबह शिव भक्त पिकल गुप्ता, अतिन टंडन, मुकेश पंडित, अनूप अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, मनोज देवल आदि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्यामगंज, सिकलापुर, सिविल लाइंस होते हुए बाबा मढ़ीनाथ मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। समिति की ओर से दो अगस्त को तपेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें