फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने नाराजी जताई तो सर्वे की याद आई

Sun, 22 Apr 2018 06:34 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में हो रही हीलाहवाली को लेकर केंद्र सरकार की फटकार के बाद शासन से लेकर नगर निगम तक हड़कंप मचा है। शनिवार शाम आनन-फानन में नगर निगम में बैठक बुलाकर सर्वे के लिए 12 टीमों का गठन कर दिया गया। सर्वे रविवार को होगा।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नामित कंसलटेंट संस्था सरयू बाबू इंजीनियरिंग फॉर रिसोर्सेज डेवलपमेंट द्वारा आवास विस्तार के लिए शहर में 1280 लाभार्थियों का चयन किया था। इसके बाद नगर निगम को सर्वे कराकर इस सूची का क्रॉस वेरिफिकेशन कराना जाना था, मगर बरेली समेत पूरे प्रदेश में यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा था। इसे लेकर केंद्र सरकार ने नाराजगी जताई तो शनिवार को शासन हरकत में आया और सभी नगर निकायों को फटकार लगाई गई। इसके बाद नगर निगम में प्रभारी नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह ने निर्माण, टैक्स और स्वास्थ्य अनुभाग की बैठक बुलाई। डूडा के अधिकारी भी इसमें मौजूद रहे। सभी विभागों की 12 टीमें बनाई गईं और तय किया गया कि रविवार को अवकाश के दिन ही लाभार्थियों के सर्वे का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें