फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बा स्कूलों में घोटालों की परतें खुलनी शुरू

Sun, 22 Apr 2018 06:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में गद्दा खरीद घोटाला और लड़कियों को खराब खाना खिलाने समेत कई मामलों की जांच के लिए कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन के आदेश पर बनी टीम ने शनिवार को बिथरी ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी स्कूल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान स्कूल का स्टाफ कई सामान की खरीद के बिल व बाउचर ही नहीं दिखा सका। टीम को स्कूल में और भी ढेरों अव्यवस्थाएं मिलीं। विद्यालयों की जांच शुरू होने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सरकारी धन के जमकर गोलमाल की शिकायतें हुई हैं। स्कूल में गद्दे खरीद के नाम पर मोटी रकम हजम कर ली गई है। यहां पढ़नेे वाली बालिकाओं के लिए दिया जाना वाला खाना भी बेहद घटिया है। इसके अलावा अन्य तमाम कार्य के नाम भी बजट का बंदरबांट किया जा रहा है। इन विद्यालयों में चल रहा यह खेल उजागर होने के बाद कमिश्नर डॉ. पीवी जगनमोहन ने संयुक्त विकास आयुक्त कृष्ण त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम शनिवार को कस्तूरबा गांधी स्कूल बिथरी पहुंची। टीम ने यहां ने कई मद में हुई खरीद का ब्योरा मांगने के साथ उसके रिकार्ड भी मांगें। टीम की मानें तो स्कूल का स्टाफ अभी कई दस्तावेज ही नहीं दिखा सका है। इसके अलावा यहां खानपान की व्यवस्था भी बेहद खराब मिली है। स्कूल में खाने का इंतजाम एक एनजीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। टीम एक के बाद एक दूसरे स्कूलों में पहुंचकर भी जांच करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें