फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असाइनमेंट से होगी विषम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक के लिए पूर्व में जारी दिशा निर्देश के तहत होगी परीक्षा

बरेली। बी. लिब, एम. लिब, बीबीए, बीसीए, बीएस-कृषि, एवं अन्य सभी पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की वर्ष 2020-21 की प्रयोगात्मक परीक्षा के संबंध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। स्नातक के असाइनमेंट के जरिए और परास्नातक के लिए पूर्व में जारी परास्नातक प्रयोगात्मक परीक्षा के शेड्यूल के तहत निर्धारित प्रक्रिया से प्रयोगात्मक परीक्षा प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अशोक कुमार अरविंद द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सभी प्रोफेशनल/सेमेस्टर परीक्षा बीबीए, बीसीए, बीएस-कृषि, (सम सेमेस्टर) बीकॉम ऑनर्स, बीएससी (ऑनर्स, होम साइंस, बॉयोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, एन्वायरमेंट साइंस, माइक्रोबॉयोलॉजी), बीएड, बीएलएड, बीपीएड, एमएड अन्य सभी प्रयोगात्मक परीक्षा पूर्व में जारी स्नातक और परास्नातक के निर्देश के तहत होंगी। इन पाठ्यक्रमों के लिए दस अगस्त की सुबह नौ बजे से 11 अगस्त की शाम पांच बजे तक टास्क दिए जाएंगे, जिन्हें 12 अगस्त सुबह दस बजे से 15 अगस्त रात दस बजे तक मूल्यांकन के बाद अंक वेबसाइट पर अपलोड होंगे।

30 जुलाई से भरें विषम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक (नर्सिंग) और एमएससी (कृषि) पशुपालन एवं दुग्ध उद्योग विषम सेमेस्टर परीक्षा 2021 के लिए 30 जुलाई से परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। इसमें संस्थागत/परीक्षा सुधार, छूटी हुई मौखिकी परीक्षा और भूतपूर्व विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत पांच अगस्त तक परीक्षा फार्म भरने और ऑनलाइन शुल्क जमा होगा। छह अगस्त को महाविद्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा। सात अगस्त को महाविद्यालय परीक्षा फार्म ऑनलाइन अप्रूव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें