फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्स की वजह से स्थगित की जाए चार अक्तूबर की परीक्षा

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन
बरेली। चार अक्तूबर को आला हजरत उर्स की वजह से एलएलबी की परीक्षा प्रभावित होने की आशंका जताते हुए विद्यार्थियों ने तिथि में परिवर्तित करने की मांग विश्वविद्यालय प्रशासन से की है।
विज्ञापन

सछास के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैज मोहम्मद ने बताया कि चार अक्तूबर को एलएलबी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा है। इसी दिन उर्स-ए-आला हजरत भी है। उर्स में उमड़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए उर्स के दिन स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में अवकाश रहता है, लेकिन इस बार परीक्षा कराई जा रही है। उर्स के दिन परीक्षा होने से तमाम विद्यार्थी प्रभावित होंगे, लिहाजा परीक्षा की तिथि परिवर्तित करना जरूरी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें