फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma Case: सुशील पाठक ने मौलाना तौकीर के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर अनशन किया स्थगित, दी ये चेतावनी

Mon, 27 Jun 2022 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

इस्लाम इंटर कॉलेज मैदान पर मौलाना तकरीर के दिए गए बयान के खिलाफ पंडित सुशील कुमार पाठक ने आमरण अनशन की घोषणा की थी। जिसे लेकर पंडित सुशील पाठक ने सोमवार सुबह दस बजे अपने तय समय पर आमरण अनशन की शुरुआत कर दी थी। करीब ग्यारह बजे प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर उन्होंने अनशन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते सुशील पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के बयान के खिलाफ श्रीशिरडी साईं धाम मंदिर के पुजारी सुशील कुमार पाठक ने प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।

विज्ञापन


इस्लाम इंटर कॉलेज मैदान पर मौलाना तकरीर के दिए गए बयान के खिलाफ पंडित सुशील कुमार पाठक ने आमरण अनशन की घोषणा की थी। अपनी घोषणा के अनुसार सुशील कुमार ने सोमवार सुबह दस बजे अपने तय समय पर आमरण अनशन की शुरुआत कर दी थी। इसी दौरान लगभग ग्यारह बजे अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने आकर मौलाना तौकीर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर उन्होंने अपना आमरण अनशन स्थगित कर दिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि यदि मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नही की गई तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें