फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उत्कृष्ट कोचों के साथ चलेगी आला हजरत एक्सप्रेस

विज्ञापन
नए रूप में दिखने लगे आला हजरत के कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन से चलने वाली बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस के कोचों की इंटीरियर डिजायनिंग में खासा बदलाव किया गया है। सभी कोचों में डिस्प्ले सिस्टम, कोरियन वॉशबेसिन, पैनल डोर और टाइमटेबल लगाया गया है। कोच की बॉडी पीयू पेंट किया गया है। तीन रैक की यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं के साथ बुधवार से दौड़ेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि कोचों के इंटीरियर पर विनाइल रैपिंग (डोरवे, गैंगवे पैनल और शौचालय के अंदर के पैनल) तथा शौचालय के फर्श पर एपॉक्सी रेसिन कोटिंग, रेट्रो रिफ्लेक्टिव डेस्टिनेशन बोर्ड पैनल बोर्ड, कोच संकेत बोर्ड, एसी और नॉन-एसी स्लीपर कोचों में कोरियन वॉशबेसिन, वॉल माउंटेड लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाए गए हैं। इसके अलावा शौचालय के अंदर स्टेनलेस स्टील डस्टबिन उपलब्ध कराए गए हैं। एसी कोचों में डबल एक्टिंग फायर वर्थी डोर, सेल्फ एडहेसिव रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप फर्श पर लगाया गया है। कोच में बर्थों के बीच में भी काफी जगह उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वह सुविधाओं का दुरुपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें