फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 169 स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन के इंतजाम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय टीम के निरीक्षण में खुली पोल, सीएमओ ने दिए सुधार के निर्देश
विज्ञापन


बरेली। जिले के 169 स्वास्थ्य केंद्रों पर अग्निशमन के इंतजाम नहीं हैं। मंडलीय टीम के निरीक्षण की रिपोर्ट पर शासन ने सीएमओ को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने बरेली के जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, तीन सौ बेड अस्पताल सहित सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया था। टीम ने इलाज की व्यवस्था को संतोषजनक बताया, लेकिन 169 केंद्रों पर एक अदद अग्निशमन सिलिंडर भी मौजूद न होने का जिक्र किया है। आपातस्थिति में बड़े हादसे की आशंका जताई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जिन केंद्रों पर अग्निशमन के इंतजाम नहीं हैं, वहां मरीज भी भर्ती नहीं होते। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर रिपोर्ट के आधार पर सभी चिकित्साधिकारियों को सिलिंडर व अन्य व्यवस्था कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कई केंद्रों पर अग्निमशन इंतजाम हो गए हैं।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम के निरीक्षण में भी सामने आई थी हकीकतहाल ही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पीर बहोड़ा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया था। निरीक्षण में केंद्र पर लगे अग्निशमन सिलिंडर पर रिफिलिंग और एक्सपायरी डेट की पर्ची नहीं थी। आपत्ति जताने पर सीएमओ ने सिलिंडर के नया होने की जानकारी देते हुए स्टाफ को पर्ची लगाने के निर्देश दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें