फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश ने धीमी की ट्रेनों की रफ्तार, 20 गाड़ियों ने कराया इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम के बदले मिजाज का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा है। गाजियाबाद-मुरादाबाद, बरेली-रोजा और रोजा-हरदोई रेलखंड में निर्धारित कॉशनों पर गाड़ियों की अधिकतम गति सीमा को घटाकर 15-20 किमी प्रतिघंटे कर दिया गया है। बारिश के कारण एहतियात के तौर पर औसत गति को कम किए जाने की वजह से बुधवार को अप-डाउन लाइन की 20 से ज्यादा गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार हुईं।
विज्ञापन


बुधवार को 13429-30 मालदा टाउन एक्सप्रेस चार घंटे, 15715 गरीब-नवाज एक्सप्रेस तीन घंटे और 12232 चंडीगड़-लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे देरी से आईं। 12391-92 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14206-05 अयोध्या एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 20946 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे और 13152 कोलकाता एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार कराया।
इसके अलावा 20503-04 राजधानी एक्सप्रेस, 2430-29 एसी सुपरफास्ट, 12211 आनंद विहार गरीब रथ, 14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 13009 दून एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें