फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: नवरात्र तक कालीबाड़ी इलाके में नहीं जाएंगे भारी वाहन, टेंपो और ई रिक्शा भी प्रतिबंधित

Sun, 15 Oct 2023 07:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शारदीय नवरात्र में प्राचीन काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। कालीबाड़ी रोड पर वाहन वाहन, टेंपो और ई-रिक्शा की नो एंट्री रहेगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नवरात्र पर कालीबाड़ी स्थित प्राचीन काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए एसपी ट्रैफिक ने कालीबाड़ी रोड का ट्रैफिक डायवर्ट किया है। रविवार सुबह आठ बजे से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


श्यामगंज तिराहा और बरेली कॉलेज चौराहे की तरफ से आने वाले भारी वाहन, रोडवेज बसें, टेंपो, रिक्शा और ई रिक्शा मंदिर की तरफ नही जा सकेंगे। ये वाहन श्यामगंज चौराहा, बरेली कॉलेज चौराहे से होकर निकलेंगे। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के निजी चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 

श्रद्धालु अपने वाहन बरेली कॉलेज परिसर में खड़े करेंगे। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने बताया कि बुजुर्ग और बीमार श्रद्धालु मंदिर तक अपने वाहन ले जा सकेंगे। डायवर्जन सुबह आठ से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें