बीसलपुर। यहां विभिन्न स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
कोतवाली के गांव महावा निवासी विकास कुमार मंगलवार को सुबह बाइक से नगर के लिए आ रहे थे। रास्ते में बस स्टैंड चौराहे पर ईदगाह चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी राजेश कुमार मंगलवार को दोपहर बाइक से मंडी की ओर जा रहे थे। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंंग के पास साइकिल सवार को बचाने कोशिश में गिरकर घायल हो गए।
पीलीभीत की बांके बिहारी कॉलोनी निवासी विनय प्रभात मंगलवार को बाइक से पीलीभीत जा रहे थे। रास्ते में पंजाबी कॉलोनी की पुलिया पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद