फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने युवती के एडिट फोटो वायरल किए, सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
demo photo
विज्ञापन

आरोपियों पर एक लाख रुपये की रंगदारी भी मांगने का आरोप

बरेली। एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली युवती के फोटो एडिट करके वायरल कर दिए। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। युवती ने थाना बारादरी में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता के पड़ोस में सुमन और वासु वैश्य रहते है। सुमन का मोहल्ले में ही स्टूडियो और गिफ्ट शॉप है। पीड़िता का कहना है कि सुमन वासू, संजयनगर निवासी चांदनी ने षडयंत्र रचते हुए उनके फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस काम में पड़ोसी हेमंत चंकी और देवेन्द्र का भी हाथ है। वह मोहल्ले में उनके फोटो दिखा रहे है। पीड़िता और उसके परिवार ने 31 अगस्त को उसे बदनाम करने पर विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरु कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने धमकी दी कि अभी सिर्फ मोहल्ले में बदनाम किया है, पैसा नहीं दिया तो पूरे समाज मे बदनाम कर देंगे। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी सुमन, वासू वैश्य, हेमंत, चंकी, देवेंद्र और चांदनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें