फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने 40 ठेकेदारों पर किया 50 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 40 ठेकेदारों पर 50 लाख का जुर्माना किया है। नोटिस देने के बावजूद काम पूरा न करने वाले नौ ठेकेदारों को कालीसूची में डालने की तैयारी कर ली है। नगर निगम ने काम में तेजी लाने को इंजीनियरों की टीम मॉनीटरिंग के लिए तैनात कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने एक साल पहले सड़क, नाला, सीसी रोड आदि बनाने के लिए 60 से अधिक ठेकेदारों को काम दिए। वर्क ऑर्डर जारी होते ही ठेकेदारों को काम शुरू करना था लेकिन 20 ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया। नोटिस जारी किए गए तो 11 ठेकेदारों ने काम शुरू कर दिया, लेकिन नौ ठेकेदारों ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। 40 ठेकेदार पहले ही काम शुरू कर चुके थे, लेकिन उनके काम की गति बेहद धीमी रही। नगर निगम ने अब इन 40 ठेकेदारों पर कुल लागत का एक फीसदी यानी करीब 50 लाख रुपये का जुर्माना किया है।
कार्रवाई से बचने के लिए नेताओं से सिफारिशें करा रहे ठेकेदार
नोटिस जारी होने के बाद भी काम शुरू न करने वाले ठेकेदार कार्रवाई से बचने के लिए नेताओं से सिफारिशें करा रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने इन्हें काली सूची में डालने का मन बना लिया है। इनके काम भी दूसरे ठेकेदारों को दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

वर्जन- --
40 से अधिक ठेकेदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके कार्यों की प्रगति धीमी मिली है। इन सभी पर जुर्माना डाला गया है। इसके बाद भी यदि काम में तेजी नहीं आई तो फिर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुछ ठेकेदार ऐसे हैं जो अब तक काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें भी काली सूची में डाला जाएगा। - संजीव प्रधान, एक्सईएन नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें