फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट पजाया पर फिर जमे कबाड़ी, निगम टीम ने हटवाए कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की अनदेखी के चलते ईंट पजाया चौराहे पर कबाड़ियों ने सड़क किनारे फिर से अतिक्रमण कर लिया। बृहस्पतिवार को निगम की टीम ने अभियान चलाकर सारा सामान हटवाया और कुछ सामान जब्त भी किया।
विज्ञापन

पिछले साल ईंट पजाया चौराहे पर नगर निगम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद यहां सड़क का चौड़ीकरण कराया गया ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो। मगर निगम की अनदेखी के चलते यहां फिर से अतिक्रमण होने लगा। चौराहे के आसपास कबाड़ियों ने सड़क का काफी हिस्सा घेर लिया। कुछ खोके भी सड़क किनारे लग गए। नगर निगम में इसकी शिकायतें पहुंचनी शुरू हुईं तो बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में अवैध कब्जे हटवाए गए। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ ने अपना सामान समेट लिया तो कुछ व्यापारियों का सामान नगर निगम टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें