फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की टीमें करेंगी निरीक्षण, सीएचसी-पीएचसी को दुरुस्त कर लें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन नवंबर में टीमें भेजकर सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण करा सकता है। यहां की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं अधिकारियों की चिंताएं बढ़ा रही हैं। गुरुवार को विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य समिति की बैठक में यह मुद्दा भी उठा। डीएम ने कहा कि नवंबर में शासन स्तर से सीएचसी-पीएचसी के निरीक्षण होने हैं, इसलिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वहां निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि र्टीकाकरण का स्तर बढ़ाया जाए। बुखार के रोगियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि एमओआईसी अपने क्षेत्र में जहां बुखार के मरीज ज्यादा हैं, निरीक्षण करें। सीएमएस को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल में आवश्यक दवाएं कम न पडे़ं। टीबी की समीक्षा करते हुए कहा कि गोद लिए गए लाभार्थियों की सूची तैयार की जाए। उनके स्वास्थ्य की स्थिति क्या है, उस पर नजर रखी जाए। संचालन सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें