शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे घरवाले
प्यार परवान चढ़ा तो अर्जुन और मुस्कान ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं, लेकिन उनके प्यार के आड़े मजहब की दीवार आ गई। दोनों अलग-अलग धर्म के हैं। ऐसे में मुस्कान के घरवाले शादी कराने को तैयार नहीं थे। मुस्कान पर बंदिशें लगा दी गईं, लेकिन फिर भी दोनों चोरी छिपे बात करते रहे।
जब उनके घरवाले शादी कराने को तैयार नहीं हुए तो दोनों ने घर छोड़कर शादी करने का फैसला कर लिया। मुस्कान ने बताया कि तीन तलाक और हलाला जैसी बातों से डर लगता था। उसे हिंदू धर्म में पहले से ही आस्था थी। हिंदू धर्म अपनाने से इस डर से मुक्ति मिल गई है। अर्जुन ने बताया कि वह मुस्कान को पूरा सम्मान देंगे।