फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर की बैटरी फैक्टरी पर भी चला नगर पालिका का बुलडोजर

विज्ञापन
निर्माण ढहाती पालिका की जेसीबी।
विज्ञापन

बिना नक्शा पास कराए और बिना लाइसेंस हो रहा था फैक्टरी का संचालन
विज्ञापन

जेल में बंद है पढ़ेरा का प्रधान शहीद खान और उसका पार्टनर फैयाज हुसैन

फरीदपुर। स्मैक तस्करों पर कार्रवाई के क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके पार्टनर फैयाज हुसैन की बैटरी फैक्टरी को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। शहीद खान और फैयाज स्मैक तस्करी के मामले में जेल में बंद हैं।
पिछले दिनों फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर पुलिस ने पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके भतीजे राजू को 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान फैयाज समेत दर्जन भर और तस्करों के नाम सामने आए थे। जांच में सामने आया कि शहीद खान और फैयाज ने पार्टनरशिप में फरीदपुर में बाईपास पर आरएन इंडस्ट्रीज के नाम से बैटरी बनाने की फैक्टरी लगाई है। नगर पालिका परिषद की जांच में बैटरी फैक्टरी का निर्माण अवैध पाया गया। नगर पालिका प्रशासन ने इसे लेकर दो बार नोटिस जारी किया लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया तो फैक्टरी पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा कर दिया गया।

रात नौ बजे तक चले तीन बुलडोजर

शुक्रवार दोपहर दो बजे नगर पालिका परिषद की टीम कई थानों की फोर्स और पीएसी के साथ तीन बुलडोजर लेकर बैटरी फैक्टरी पर पहुंची। तीनों बुलडोजर की मदद से फैक्टरी को ध्वस्त करने का अभियान शुरू किया गया। यह कार्रवाई रात करीब नौ बजे तक चली। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने वहां लगी मशीनें भी जब्त कर लीं। इस दौरान सीओ राजकुमार मिश्र, फरीदपुर कोतवाल अजय पाल सिंह, भुता एसओ अश्विनी कुमार, फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कटियार, नगर पालिका के ईओ डॉ. नितिन गंगवार आदि मौजूद रहे।

बसूला जाएगा हर्जा-खर्चा, नौ करोड़ के अन्य भवन भी निशाने पर

नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि बैटरी फैक्टरी को ध्वस्त करने में व्यय हुई धनराशि की भी आरोपियों से वसूली की जाएगा। इस संबंध में नोटिस जारी करके चेतावनी दे दी गई है। अब नगर पालिका प्रशासन कस्बे में इन तस्करों की अन्य संपत्तियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि शहीद खान की नौ करोड़ की चार और संपत्तियां सामने आ चुकी हैं। अब इनके नक्शे और अन्य मानकों की पड़ताल की जा रही है।

प्रॉपर्टी डीलर अफीम की तस्करी में गिरफ्तार

फतेहगंज पूर्वी। शाहजहांपुर के थाना खुदागंज की पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी प्रॉपर्टी डीलर मुनपाल सिंह को छह सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि उसके बेहरा और पढ़ेरा के लोगों से भी संबंध थे। मुनपाल की गिरफ्तारी से कस्बे के लोग सकते में हैं क्योंकि उसकी गिनती इज्जतदार लोगों में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने पढ़ेरा गांव के स्मैक तस्कर प्रधान शहीद खान के मुखबिर खोखे वाले को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस व्यक्ति ने गांव आने वाले दोनों संपर्क मार्ग पर खोखा लगा रखा है। एक जगह वह खुद बैठता है और दूसरी जगह उसके परिवार का कोई न कोई सदस्य बैठता है। जब भी पुलिस गांव की ओर आती है तो वह तस्करों को सतर्क कर देता था। यही वजह है कि जब पुलिस गांव में पहुंचती तो तस्कर फरार मिलते। बताया जाता है कि पिछले दिनों वायरल हुई 20 स्मैक तस्करों की सूची में इस खोखे वाले का भी नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें